रामगढ़: महाविद्यालय रामगढ़ के राजनीतिक शास्त्र विभाग के सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकेनिधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिससे उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

शोक सभा में डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि डॉ. दिनेश प्रसाद यादव के निधन से बौद्धिक समाज और शिक्षा जगत को होनेवाली क्षति की पूर्ति होना असंभव है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका किसी से बैर नहीं था। वे बड़े ही मृदुभासी, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

शोक सभा में डॉ रणविजय प्रसाद देव, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. बक्शी ओमप्रकाश, डॉ.. कामना राय, डॉ. मालिनी डीन, डॉ. बलवंती मिंज, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. प्रीति कमल, डॉ. नीतु मिंज, डॉ. शालिनी प्रकाश, डॉ. शहनवाज खान, प्रो. बीरबल महतो, प्रो. प्रेमचंद महतो, प्रो. गोपाल कुमार, अजिता किंडो, किसुन महतो, वासुदेव प्रसाद, किसुन महतो, सरयू महतो, वीरेन्द्र उरांव, सुंदर लाल, पुष्पा महतो, इंद्रमणि सिंह , सुरेश महतो, दसरथ महतो, भुवनेश्वर राम, शिवानंद, मनोज नायक, चंदन कुमार, सुमंत महली, दीपाश्री दयाल, विष्णु उरांव, पंचम महतो, मो. उस्मान, गौरव प्रधान, रामकरण महतो, लेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!