रामगढ़: सयाल उत्तरी पंचायत स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में बुधवार को 76वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव और संचालन खजांची राम ने किया। अवसर पर सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
अवसर पर सत्येंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान से देश की व्यवस्था चल रही है। संविधान दिवस अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध करने का अवसर है। हमें संविधान को अक्षुण्ण रखने और भारत की संप्रभुता, समाजवाद, धर्म निरपेक्षता हमेशा बनाए रखने का प्रण लेना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान, उप मुखिया विमलेश कुमार, दीप नारायण राम, राजेंद्र चौहान, प्रभु पासवान, पिंटू सिंह, अनूप कुमार, रामजी राम, सुचित राम, जसीम अंसारी, बद्री प्रसाद केसरी, अजय भगत, इंद्रदेव राम, अरविंद राम, सुरेश मेहता, जमाल सहित अन्य मौजूद थे।
