चतरा: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी नवीन यादव ने सरेंडर कर दिया है। बुधवार को नई दिशा कार्यक्रम के तहत चतरा उपायुक्त अबु इमरान, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के समक्ष नवीन यादव ने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बुके और शॉल देकर नक्सली के मुख्यधारा से जुड़ने का स्वागत किया।

बताया जाता है कि नवीन यादव पर झारखंड-बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या में शामिल रहने का आरोप है। कुख्यात नवीन यादव हत्या, लूट, अगजनी, आर्म्स एक्ट सहित 72 मामलों वांछित था। उसके खिलाफ झारखंड के चतरा में 16, लातेहार में 16, गढ़वा में 7, पलामू में 2, बिहार में 6 और छत्तीसगढ़ में 4 मामले दर्ज हैं।

By Admin

error: Content is protected !!