• घायल डीएसपी रांची के मेडीका में भर्ती

• गोलीबारी में रामगढ़ जिले में पदस्थापित दारोगा भी घायल

• पतरातू थाना क्षेत्र के दाड़ीडीह की घटना

रामगढ़: जिला के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित दाड़ीडीह में सोमवार की देर शाम छापेमारी करने पहुंची एटीएस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में झारखंड एटीएस के डीएसपी के पेट में गोली लगी। वहीं गोली बारी में रामगढ़ जिले में पदस्थापित दारोगा भी मामूली रूप से घायल बताये जा रहे हैं। डीएसपी को इलाज के लिए मेडीका अस्पताल रांची ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात गैगस्टर अमन साहू गिरोह के अपराधियों को पकड़ने के लिए झारखंड एटीएस और रामगढ़ पुलिस ने सोमवार की देर शाम पतरातू थाना क्षेत्र के ढाड़ीडीह में छापेमारी की। इस दौरान अपराधियों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले।

गोलीबारी में एटीएस डीएसपी नीरज कुमार को पेट में गोली लगी। जबकि अभियान में शामिल रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना में पदस्थापित सोनू कुमार साहू की जांघ को छूते हुए गोली निकल गई। एटीएस डीएसपी नीरज कुमार को इलाज के लिए रांची के मेडीका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद से क्षेत्र में अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। वहीं सूचना मिल रही है कि सूबे के डीजीपी सहित एटीएस के अधिकारियों ने मेदांता अस्पताल में घायल डीएसपी का हालचाल जाना है। 

By Admin

error: Content is protected !!