रामगढ़: डीएवी स्कूल बरकाकाना की प्राचार्या सह डीएवी जोन ‘डी’ की एसआरओ उर्मिला सिंह के पति केके सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उर्मिला सिंह वापस लौट रही थी। केके सिंह निजी वाहन से उन्हें रिसीव कर बरकाकाना लाने के लिए रांंची गए हुए थे। इस दौरान करम टोली में अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घायलावस्था उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 01: 00 बजे उनका शव बरकाकाना स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ के दामोदर घाट पर किया गया। मुखाग्नि बेटे ने दी। अंतिम संस्कार के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
बताते चले कि केके सिंह केंद्रीय कर्मशाला के सेवानिवृत्त अभियंता थे। उनके बेटे की शादी आगामी 28 नवंबर को होनेवाली थी। केके सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।