रामगढ़: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा टाटा डीएवी स्कूल, घाटोटाड़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। परीक्षा में कुल 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी सफल हुए।
प्रतिशत के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में आतिश कुमार ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पियूष कुमार गुप्ता (94.6%) तथा तृतीय स्थान पर आयुष राज (94.4%) रहे। इसके अतिरिक्त मोहम्मद अफजल (93.8%), कनव गुप्ता (93.2%), शौर्य जायसवाल (92.6%), प्रियंशु मेहता (92.4%), अनुप्रिया कुमारी (91.6%), श्वेता कुमारी (91.2%) एवं स्मृति सिन्हा (90.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष दस में स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा में शामिल कुल 105 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 29 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 34 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक, 25 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक तथा 7 विद्यार्थियों ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहें। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
