उरीमारी (हजारीबाग): सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में डीएवी उरीमारी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में अंशुमन कुमार ने 95% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जबकि सुमन कुमारी ने 93.40% अंकों के साथ दूसरे, दीपिका कुमारी 90.6% के साथ तीसरे और रुद्र प्रताप 90% अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर जगह बनाई है।
विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। जिसमें आईटी (IT) में 98 , हिंदी में 97, इंग्लिश में 95, एसएसटी (SST) में 95, विज्ञान में 94, और गणित में सर्वाधिक 87 अंक प्राप्त हुए। परीक्षा में चार विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। वहीं 27 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक और 57 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।
परीक्षा में 78 छात्रों ने भाग लिया था।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
