अर्पिता, प्रियांशु और कृति को भी मिली सफलता |
रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातु की 12वीं की छात्रा स्तुति रानी ने JEE Mains परीक्षा 2024 में 99.2 प्रेसेंटाईल प्राप्त किया है। इसके साथ ही अर्पिता कुमारी, प्रियांशु शर्मा और कृति कुमारी ने भी सफलता प्राप्त की है।
स्तुति ने बताया कि पतरातु डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षकों का सहयोग हमेशा रहा है। इसके लिए मैंने प्रत्येक दिन 7 घंटे लगातार पढ़ाई की। जिसका मुझे काफी अच्छा रिजल्ट मिला। स्तुति ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अपने माता-पिता के आशीर्वाद और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
इस सफलता पर पतरातु डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातु के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने स्तुति रानी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पतरातु स्कूल के लिए दूसरी सफलता है। पिछले साल 2023 में JEE Mains में विभांस कुमार ने 99.97 प्रेसेंटाईल प्राप्त किया था। स्तुति के अलावा अर्पिता कुमारी और प्रियांशु शर्मा ने भी 93 प्रेसेंटाईल प्राप्त किया है।