हजारीबाग: केरेडारी में वाहन से 3.42 लाख नगद बरामद, जब्त

हजारीबाग: लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार संपूर्ण जिला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को केरेडारी प्रखंड में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चेक नाका पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के क्रम में एक वाहन से नगद 3.42 लाख रूपये पाए गए। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति नकदी को लेकर स्पष्ट हिसाब नहीं दे सका। जिसके बाद नगद राशि को जब्त कर व्यय कोषांग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल, दंडाधिकारी सौरभ दीक्षित सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!