रामगढ़: पूर्व घोषित कार्यक्रम तहत संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सयाल उत्तरी, सयाल दक्षिणी एवं केके पंचायत के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एनके सिंह को मांग पत्र सौंपा। वहीं इससे पूर्व जुलूस की शक्ल में पहुंचे तीनों पंचायत के बेरोजगार युवाओं एवं ग्रामीणों ने सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। 

मांग पत्र में कहा गया है कि सयाल डी परियोजना में सयाल के तीनों पंचायत सयाल उत्तरी, सयाल दक्षिणी एवं सयाल केके पंचायत के बेरोजगार युवाओं को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार देने एवं भुरकुंडा परियोजना के तर्ज पर सेल समिति में शामिल करने के बाद सेल चालू की जाए।  सयाल उत्तरी, सयाल दक्षिणी एवं सयाल केके पंचायत के मुखिया एवं सभी बेरोजगार जनता सयाल डी अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तीनों पंचायत के युवाओं को योग्यता अनुसार रोजगार दिया जाए। जिससे पंचायत स्तर पर बेरोजगारी घटेगा। वहीं भुरकुंडा परियोजना के अंतर्गत चल रही सेल समिति के तर्ज पर सयाल के तीनों पंचायत को सेल समितियां में शामिल किया जाए। पूर्व में क्षेत्र के सभी समस्याओं से प्रबंधन का अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके सीसीएल प्रबंधन द्वारा पंचायत को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अनदेखा किया जा रहा है जो अच्छा संकेत नहीं है।

पत्र के अंत में कहा गया है कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर अभिलंब तीनों पंचायत के हित में फैसला ले अन्यथा संयुक्त संघर्ष मोर्चा संघर्ष के हक और अधिकार के लिए हर मोर्चे पर जाने के के लिए तैयार है। इसी क्रम में मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आगामी 2 दिसंबर 2023 को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना देगी। इसके बावजूद मोर्चा की मांगों को नजरंदाज किया गया तो चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसी भी  घटना की जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।

मांग पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव, सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, सयाल उत्तरी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कृष्णा साव, विजय साव, जसीम अंसारी, मोनु साव, अनुप कुमार, टायगर सिह, बिनोद कुमार, रिमा वर्मा, मो. इरफान, जानकी देवी, नीतू देवी, अजय, महमुद, निलेश यादव, सुकेश भगत, सागर शर्मा, अंगद गुप्ता, राम नारायण रजक, मधेस, सबीता, रेहाना, सीता देवी, सुमित्रा, उषा, हेमन्ती देवी, सुनील सिंह, कलीम, सन्नी, बप्पी गांगुली, जितेन्द्र ओझा, जितेन्द्र यादव, बिरजु, अमित पासवान, सुभाष, दानिश करमाली, मोती यादव, काली करमाली, राहुल, रवि सिंह, विक्की, रौशन, मदन, सूरज सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!