देवघर: देवघर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी और सदस्यों ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर बिना भय और शांतिपूर्ण ढंग से नगर निगम का चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया। चैंबर के सदस्यों ने देवघर एसपी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने नो एंट्री जोन में गूगल मैप के माध्यम से मंदिर जाने वाले रास्ते में घुसने वाली गाड़ियों को रोकने के लिए कदम उठाए। एसपी ने स्थल का निरीक्षण कर गूगल कंपनी से बात कर नो एंट्री जोन को रेड जोन में तब्दील कर दिया, जिससे शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
चैंबर के अध्यक्ष रवि केसरी ने कहा, “हम एसपी साहब के इस कदम की सराहना करते हैं, जिससे शहर के व्यापारियों और यात्रियों को राहत मिलेगी।अवसर पर चैंबर के सदस्यों ने एसडीओ सदर से मिलकर शमशान घाट में हो रही दिक्कत के ऊपर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया, जिसे जल्द ही एसडीओ साहब के साथ निरीक्षण करने का आश्वासन दिया गया।
मौके पर रवि केसरी, अध्यक्ष, देवघर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, अध्यक्ष रवि केसरी, उपाध्यक्ष शिव सरार्फ, सचिव पंकज मोदी, अशोक शर्मा, पवन केसरी, अनिल झुनझुनवाला सहित कई अन्य शामिल थे।
