बड़कागांव : डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि समारोह गुरुवार को मनाया गया। विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों ने माँ भगवती के अनेकों रूपों को लेकर अलग अलग देवियों के परिधान में सज धज कर आये। उनके द्वारा प्रदर्शित माँ भगवती के विभिन्न रूप बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे रहे थे। बच्चों ने माँ भगवती के द्वारा कहे गए संवादों के माध्यम से देवी माँ के विभिन्न रूपों से उपस्थित लोगों का परिचय कराया। अश्मित कुमार कक्षा पांच सहित अन्य बच्चों ने बहुत ही सुन्दर तरीके से देवी मां की स्तुति प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय संग शिक्षकों ने भी माँ भगवती का पाठ किया। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने बच्चों को माँ भगवती के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि माँ भगवती सभी का कल्याण करने वाली हैं, वो शक्ति और शांति की प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से माता ने अपनी शक्ति का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के पराक्रमी असुरों का नाश किया तथा पृथ्वी पर सत्य एवं धर्म की स्थापना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका पुष्पांजलि प्रधान, रश्मि कुमारी, मंजू सिन्हा, बबिता कुमारी, नीतू कुमारी तथा शिक्षक असीम घटक सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!