रामगढ़: डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी आफताब अहमद शुक्रवार को भुरकुंडा पहुंचे। जहां उन्होंने सीसीएल आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय भुरकुंडा का जायजा लिया।  इस दौरान किया डीडीएमएस माइनिंग हनुमंता राव, सीएमएस सुमन सिंह भी शामिल रहे। अवसर पर सीसीएल बरकासयाल के महाप्रबंधक ने बुके देकर अधिकारियों का स्वागत किया।
इसके पश्चात डीजीएमएस सहित अन्य अधिकारियों ने ड्रेसिंग रूम, किचन, एक्स-रे, वार्ड रूम का बारी-बारी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस वाहन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली।  निरीक्षण के दौरान  अस्पताल में सीएमओ अनुप कुमार टोपो, डॉ. नदीम आलम, फारूक रजा, ललन प्रसाद, सहित हॉस्पिटल के कर्मचारी महजूद रहे।

आफताब अहमद ने कहा कि अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और टेक्नीशियन की कमी है। कई उपकरणों की भी कमी है। इससे स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराते हुए कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही अस्पताल का कायाकल्प होता दिखेगा।

अस्पताल से अधिकारी सीसीएल की बलकुदरा खुली खदान पहुंचे। खदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक से सेफ्टी, ओबी और कोयला उत्पादन से संबंधित कई जानकारियां ली। साथ ही कई दिशानिर्देश दिए।

By Admin

error: Content is protected !!