रांची: पुलिस संस्मरण दिवस पर सोमवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-01 के मैदान में परेड का आयोजन हुआ। अवसर पर झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। डीजीपी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करनेवाले शहीद पुलिस कर्मियों श्रद्धांजलि दी। वहीं जवानों ने परेड कर सलामी दी।
बताया जाता है कि इस वर्ष राज्य में चार पुलिस कर्मी आरक्षी सिकंदर सिंह, आरक्षी सुकन राम, हवलदार चौहान हेंब्रम, आरक्षी रामदेव महतो ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए बलिदान दिया।