12 साल: विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय : राज सिन्हा 

खबर सेल 

रामगढ़: केंद्र में एनडीए की सरकार का 12 वर्ष पूरा हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है। जो देश में किसी भी प्रधानमंत्री का सर्वाधिक लंबा कार्यकाल है। यह एक रिकॉर्ड है और इसका श्रेय  देश की 140 करोड़ देवतुल्य जनता के आशीर्वाद को जाता है। केंद्र सरकार पर देशवासियों के विश्वास की वजह से ही आज 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। यह बातें धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को शहर के होटल शिवम इन में आयोजित भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रो. संजय सिंह, जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति। जिला मंत्री शिवकुमार महतो, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन मौजूद रहे। 

धनबाद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12वर्षों का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय है। जो कहते हैं कि भाजपा केवल मंदिर की बात करती है, वे जान लें कि एनडीए की सरकार ने सिर्फ शिवालय ही नहीं बल्कि शौचालय भी बनवाती है। कांग्रेस के समय सरकार आम लोगों के लिए एक रूपया भेजती थी तो 85 पैसे बिचौलिए गायब कर देते थे। प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से सीधे जनता के खाते में पैसा भेजने की शुरुआत की। डिजिटल भारत की परिकल्पना पर कल तक हंसनेवाले लोग आज इसपर गर्व कर रहे हैं। आज पूरे विश्व में सबसे अधिक भारत में यूपीआई के माध्यम ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरनेवाला विश्व का एकमात्र देश बन गया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ देश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है।

विधायक राज सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम किया। 11 करोड़ माताओं-बहनों को उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन की सौगात दी। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि को लागू किया। जिससे आज देश के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

विधायक ने आगे कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने 81 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया। दुनिया के अन्य देशों को वैक्सीन देकर राहत पहुंचाई। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से ही कोरोना से विश्व के अन्य देशों में हुई क्षति के अनुपात में भारत में कम क्षति हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक्स से दुनिया को अपनी क्षमता का एहसास कराया है। जम्मू-कश्मीर में जहां पहले आतंकवादी गतिविधियां और पत्थरबाजी होती थी, वहां अब अमन-चैन है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर को भी भारत का अभिन्न अंग बनाया है। कश्मीर में अन्य राज्यों की भांति विकास हो रहा और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जहां जाने से लोग डरते थे आज वहां भारत की मेजबानी में जी-20 समिट तक आयोजित किया गया है। 

धनबाद विधायक ने कहा कि हवाई, रेल और सड़क मार्गों को लेकर अभूतपूर्व काम हुए। आज हवाई यात्राएं सस्ती हुई है, कई नये एयरफोर्ट बनाए गए हैं। 99 प्रतिशत रेल लाइनों को दूसरी रेल लाइन और विद्युतीकरण से आच्छादित किया गया है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 8 लाख किलोमीटर सड़कें बनी है। राष्ट्रीय राजमार्गों को भी निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। 1337 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में 16 करोड़ घरों में नल-जल योजना से जलापूर्ति हो रही है। 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से 1 करोड़ से अधिक मकान को सौर्य उर्जा से लाभ मिल रहा है। जहां लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई है वहीं सुकन्या योजना 4.5 करोड़ बेटियों को जोड़ा गया है ‌। 60 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना और 58 करोड़ लोग प्रधानमंत्री स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। 

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार की पेट्रोल सब्सिडी योजना का हश्र सबको पता है। भईयां सम्मान योजना के तहत राज्य में 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को लाभ देने की बात कही गई थी। अब तक 25 लाख महिलाओं का नाम हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए एनडीए की सरकार बनाना जरूरी है।

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!