रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के भुरकुंडा परियोजना स्थित बलकुदरा ओपन कास्ट माइंस में शनिवार को विस्थापित संयुक्त रोड सेल संचालन समिति ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें राजस्व गांव कुरसे, बलकुदरा,. देवरिया, दुंदुवा सहित आसपास के ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा और संचालन अजय साहू ने किया।

इस दौरान मुखिया विजय मुंडा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से कई बार राजस्व गांव के विस्थापितों के लिए रोजगार और अधिकार की मांग की गई। बावजूद इसके सीसीएल के द्वारा अब तक इस दिशा में कोई साकारात्मक पहल नहीं किया गया। जिससे रैयत विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

वहीं धरना को संबोधित करते हुए सीसीएल प्रबंधन से मांग किया गया कि नया भुरकुंडा में रोड सेल अविलम्ब चालू किया जाए और संयुक्त रोड सेल संचालन समिति की शत्-प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। सीसीएल द्वारा चारों राजस्व ग्राम देवरिया, कुरसे, बलकुदरा, दुन्दुवा में बिजली, पानी, शिक्षा एवं सड़क की व्यवस्था किया जाए। आर्दश क्षेत्रिय अस्पताल भुरकुंडा में विस्थापित प्रभावित रैयतों को निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध किया जाए। सीसीएल की खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर विस्थापित रैयतों को आवंटित किया जाए। सीसीएल की बन्द पड़ी सभी पोखरिया खदानों को मछली पालन हेतू विस्थापित समिति को सौंपा जाये। बलकुदरा आउटसोर्सिंग परियोजना में समिति के लोगों को झारखण्ड सरकार के नियमानुसार 75 प्रतिशत रोगजार सुनिश्चित किया जाए। भुरकुंडा लोकल सेल में सी.सी.एल. कोलियरी से उत्पादित कोयले का 75 प्रतिशत कोयला आवंटित किया जाए।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में फुलेश्वर राम, कैलाश प्रसाद, झरि मुण्डा, शन्नी बेसरा, बिरेन्द्र यादव, बिरेन्द्र मांझी, विजय साहू, योगेन्द्र यादव, देवानन्द प्रसाद, विजय मुण्डा, कपूर सिंह, बिहारी मांझी, राजेन्द्र मुण्डा, रोहित मुण्डा, शंकर मांझी, हरिचरण करमाली, परमबीर सिंह, महेश हेम्ब्रोम, महेश सिंह, संजय यादव, राजाराम प्रसाद, उमेश प्रजापति, प्रदीप साहु, बालगोविन्द भुईया, बबलु यादव, मदन सिंह, शिवलाल मुर्मू, लालजी मांझी, सुनिल मुर्मू, धनीराम मांझी, शंकर बेदिया, भुनेश्वर मांझी, अनिल एक्का, संतोष मांझी, श्रीनाथ करमाली, पृथ्वीराज करमाली, मानसी मुर्मू, रानी देवी, सोमी देवी, दशमी देवी, संगीता देवी, पूजा देवी सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!