ग्रामीणों ने कहा – रेल अंडरपास नहीं होने से कई गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी, चार पहिया वाहनों को तय करनी पड़ती है लगभग पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कुरसे गांव में रेल अंडरपास की मांग लंबे अरसे होती आ रही है। ग्रामीणों को आवागमन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेल अंडर पास को लेकर कोई पहल नहीं होती देख ग्रामीणों ने शनिवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के निकट बैठक की।  जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदास बेदिया और संचालन पंचायत
समिति सदस्य कार्तिक मुंडा ने किया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा गया कि कुरसे  सहित किन्नी, जराद, लेम, बीचा, कुसियारा, भंडरा, घाघरा और आसपास के कई गांव के लोग मुख्यमार्ग तक कच्चे रास्ते से होकर आवागमन को मजबूर हैं। आये दिन दुर्घटना होती है। जबकि चार पहिया वाहनों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशान स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होती है।

ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि लंबे समय से रेल अंडरपास की मांग हो रही है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और रेलवे के अधिकारियों को भी आवागमन की समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके आजतक कहीं से कोई पहल नहीं हुई है। कहा गया कि रेल अंडरपास की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इसे लेकर गांव में पोस्टर भी चिपकाया गया है। वहीं बैठक के दौरान ” अंडर पास नहीं तो वोट नहीं”के नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

बैठक में योगेंद्र यादव, कमोद सिंह, मथुरा बंसल, रवि दुबे, उप मुखिया अजय तुरी, राणा संग्राम सिंह, राज कपूर सिंह, वीरेंद्र यादव, सचिन साहू, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, हरिचरण करमाली, शंभू मुंडा, मदन लाल मुंडा, परमवीर सिंह, विक्रम सिंह, दीपक प्रजापति, सुधीर साहू प्रदीप साहू, यशोदा देवी मीना देवी, कांति देवी, अनिता कुमारी, मोनिका देवी, मीना देवी, फूलों देवी, किरण देवी, सीतामनि देवी, सुजाता देवी, टपरी देवी, दर्जनों महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!