गिद्दी (हजारीबाग): रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में शनिवार को सीसीएल के सौजन्य से पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिद्दी ‘ए’ कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह और रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के मुखिया गुंजन साव ने लोगों के बीच फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई।

अवसर पर पंचायत सचिव सरयू पासवान, सीसीएल गिद्दी ए कोलियरी मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, माइन इंचार्ज राजेन्द्र प्रसाद, सेफ्टी इंचार्ज चन्द्रसेन सिंह जोधा सहित संजीत कुमार, दुर्विजय, अविनाश कुमार, अजय भुइया, अनीता लकड़ा सहित गिद्दी और रैलीगढ़ा के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

नोट-विज्ञापन संबंधित किसी भी दावे की पुष्टि खबरसेल नहीं करता है।