बारियातू (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य बिद्यालय में आठवीं बोर्ड पास छात्र छात्राओं का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र का वितरण प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, बारियातू पश्चमी पंसस सोनी देवी व प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता देवी ने सयुंक्त रूप से किया। प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला ने छात्र छात्राओं से कही की आप सभी अब उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे। अच्छे से पढाई करते हुए उंचे पदों पर आसीन होकर प्रखंड का नाम रौशन करें।साथ ही सभी सफल छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रधानाध्यापिका अनिता ने बताई की मेरे बिद्यालय से कूल 127 छात्र छात्रा आठवीं बोर्ड की परीक्षा दिए थे।। जिसमें एक सौ एगारह विद्यार्थी सफल हुए है। सभी को बिद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। वंही परियोजना प्लस टू उच्च बिद्यालय बारियातू को सभी सफल विद्यार्थियों की सूची भी नवम कक्षा में नामांकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!