प्रवीण रंजन हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी बने
रांंची: राज्य में झारखंड शिक्षा सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी करते हुए आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
रजनी देव जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़-अतिरिक्त प्रभार-क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका को स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
निर्मला कुमारी बरेलिया जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम-अतिरिक्त प्रभार-क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, कोलहान प्रमंडल, चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, कोलहान प्रमंडल, चाईबासा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
शिवेन्द्र कुमार क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर को स्थानांतरित करते हुए उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखंड, रांची के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
सुशील कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू- अतिरिक्त प्रभार-क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
दुर्गानन्द झा जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहेबगंज को जिला शिक्षा अधीक्षक, साहेबगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उपेन्द्र नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखंड के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
नूर आलम खाँ, जिला शिक्षा अधीक्षक, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा बनाया गया है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया जाता है।
दीपक राम जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, सिमडेगा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
अपरूपा पॉल चौधरी जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूँटी बनाया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
मो. वसीम अहमद जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया जाता है।
अभय कुमार शील क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, चाईबासा अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा अधीक्षक, प. सिंहभूम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, प. सिंहभूम को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला- अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
प्रवीण रंजन जिला शिक्षा अधीक्षक, खूँटी को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
अतुल कुमार चौबे क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, तोरपा, खूंटी – अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूँटी को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, बोकारो के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
मुकुल राज जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, गिरिडीह के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
निशु कुमारी जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया जाता है।
टोनी प्रेमराज टोप्पो जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर- अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, प. सिंहभूम के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
अजय तोपनो क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, साहेबगंज को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, प. सिंहभूम के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
मनोज कुमार क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया जाता है।
रणधीर कुजूर प्राचार्य, महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेदिनीनगर, पलामू अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सिमडेगा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
राजेश कुमार पासवान, जिला शिक्षा अधीक्षक, साहेबगंज को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
नयन कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
मिथिला टुडू, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा-अतिरिक्त प्रभार-जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
आशिष कुमार पाण्डेय, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, घालभूम, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम अपने कार्यों अतिरिक्त जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कैलाश मिश्रा, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, पेटरवार, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची (प्रतिनियुक्ति प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, झारखंड, रांची) के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।
सरिता कुमारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, धालभूमगढ़, पूर्वी सिंहभूम को स्थानांतरित करते हुए प्राचार्य, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कोडरमा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।