कोडरमा : जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार द्वारा जयनगर प्रखंड का दौरा किया गया। इस क्रम में उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतौनी, कन्या मध्य विद्यालय जयनगर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन की जानकारी लेते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालयों के सभी रजिस्टर व पंजी का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयो में पौधारोपण का कार्य नहीं हुआ है, उन सभी विद्यालयों में पौधारोपण करने की बात कही। उन्होंने ससमय कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिये। इसके साथ-साथ प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करते हुए बच्चों का सर्वांगिग विकास करें। बच्चों में पढ़ाई-लिखाई के अलावा बच्चों का आचरण, विद्यालय में शिक्षा का वातावरण, बच्चों में कौशल का विकास करें।

By Admin

error: Content is protected !!