गिद्दी (हजारीबाग): 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत डांड़ी प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने डीपीएम राहुल कुमार सिंह बुधवार को डाड़ी पहुंचे। अवसर पर उन्होंने प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। डीपीएम ने पंचायत भवन में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले किसी भी ग्रामीण को सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा। सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। डीपीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।
निरीक्षण के क्रम में सीएससी पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, सीएससी के ब्लॉक कोर्डिनेटर सूरज कुमार, रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के मुखिया गुंजन साव, पंचायती राज विभाग के ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रकाश कुमार, रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत सचिव सरयू पासवान, मनोज कुमार, छोटेलाल बेदिया सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
