प्यारा सजा है दरबार…भवानी! 

भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा बस्ती में आज यानी सप्तमी को पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही प्रतिमा के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन शाम 06:30 बजे एडीजीपी (मध्य प्रदेश) जयदीप प्रसाद करेंगे। वहीं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

वहीं अष्टमी को देर शाम डांडिया और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। जबकि नवमी को आकर्षक झांकी के साथ जागरण का आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी पर शाम 06:30 बजे भव्य रूप से गंगा आरती की जाएगी। वहीं देर शाम 08: 30 बजे रावण और कुंभकरण का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।

पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता विकेश प्रसाद ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।दशहरा के लिए रावण और कुंभकरण के 40-40 फीट के पुतले तैयार किए गए हैं। इस बार की आतिशबाजी और भी आकर्षक होगी। उन्होंने बताया कि सौंदा बस्ती में 1962 से शारदीय नवरात्र पर हर साल मां दुर्गा पूजा होती आ रही है।