20 अक्टूबर को नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन 

उरीमारी(रामगढ़): श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति उरीमारी के द्वारा हेसाबेड़ा में कैलाश पर्वत के प्रारूप पर बनाए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इसके साथ ही प्रतिमा के पट खोल दिए गए। पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

पूजा समिति के सचिव सीताराम किस्कू ने बताया कि इस बार समिति द्वारा कैलाश पर्वत की थीम पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल निर्माण और सजावट में करीब साढ़े 14 लाख रुपये की लागत आई है। वहीं विजयादशमी के अवसर पर होने वाले रावण दहन और आतिशबाजी में करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नागपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवा

सचिव ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर 2026, विजयादशमी के दिन समिति द्वारा मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झारखंड के टॉप ट्रेंडिंग सुपरस्टार नागपुरी गायक नितेश कच्छप, कुमार सतीश, यासीन मस्ताना, कप्पू नायक, अनीता बाड़ा, आरती देवी, संजय उरांव सहित कई नामी कलाकार और डांसर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

पंडाल उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश सत्यार्थी, महाप्रबंधक ऑपरेशन दिलीप कुमार, एसओ ईएंडएम संजीव कुमार झा, एसओपी अजय कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, बिरसा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव, एसआई संजय खलखो, एएसआई संजय यादव, विंध्याचल बेदिया, जेपीएन सिन्हा, बिनोद मिश्रा, महावीर साव, सोनाराम मांझी, बृजकिशोर पासवान, विश्वनाथ मांझी, महादेव बेसरा, कृष्णा सोरेन, रूस्तम सोहराब, उरीमारी पंचायत के पूर्व पंसस कानु मरांडी, लालो महतो, पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, पंसस गीता देवी, सीतामुनी देवी, फुलमुनी देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, फूलमति किस्कू, चन्दू जायसवाल, रंजीत करमाली, शनिचर मांझी, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, रैना मांझी, विजय करमाली, भवानी शंकर प्रसाद, सतीश सिंह, सिगू मांझी, मोहन सोरेन, दशाराम हेम्ब्रोम, राजपति कुमार, संजय यादव, संजय वर्मा, संतोष प्रजापति, भोला रविदास, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।