रामगढ़: जिंदल स्टील एंड पावर पतरातु में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर जेएसपी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत 101 छायादार, औषधीय और फलदार वृक्षों के पौधों लगाए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट हेड के. बी. सिंह ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रमिकों को संबोधित करते हुए पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्वों का बोध कराता है। धरती ही हमारे जीवन का आधार है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धरती पर ग्लोबल वार्मिंग के कारण संकट गहराता जा रहा है। यह समय है जब हम सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर कदम उठाने होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जेएसपी हमेशा से अपने सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों को गंभीरता से निभाता रहा है। हम न केवल उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी सतत प्रयासरत हैं।

अवसर पर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों और श्रमिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया ।

 

By Admin

error: Content is protected !!