उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल, उरीमारी के तीन मेधावी छात्रों ने जेईई मेन 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। अभिषेक गुप्ता ने 84.90 परसेंटाइल, उत्कर्ष कुमार सिंह ने 83.67 परसेंटाइल और ऋषि कुमार सिंह ने 88.37 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

छात्रों की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था औल शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों की उपलब्धि पर डीएवी पब्लिक स्कूल के मैनेज निशिकांत कर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By Admin

error: Content is protected !!