भुरकुंडा (रामगढ़): पटेलनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार को एक्सेल लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल शॉप का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत फीता काटकर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर दुकान के संचालक सुबोध सिंह और मुकेश चौधरी ने बुके और अंग वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे-बड़े सभी व्यवसाय मिलकर ही अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं और समाज में समृद्धि लाते हैं।
उचित मूल्य पर मिलेंगे घरेलू उपयोग के सामान
दुकान के संचालक सुबोध सिंह और मुकेश चौधरी ने बताया कि एक्सेल लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल शॉप में घरेलू उपयोग के सभी प्रकार के इलेक्ट्रिकल सामान उचित और किफायती मूल्य पर उपलब्ध होंगे।यहां पर ब्रांडेड कंपनियों के पंखा, एसी, कूलर, एलईडी लाइट, वायरिंग केबल, स्विच, होल्डर, होम अप्लायंस सहित अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बिक्री की जाएगी। साथ ही अनुभवी कारीगरों द्वारा पुराने उपकरणों की संतोषजनक मरम्मत की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और ओरिजिनल सामान उपलब्ध कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद
मौके पर भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बबला, मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, विनोद कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, सुबोध सिंह, अंग्रेज सिंह, विजय वर्णवाल, कुलदीप प्रजापति, मनोज गुप्ता, निलेश सिंह, उमेश बेदिया, संतोष शर्मा, गौतम मुखर्जी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

