रांची: कोकर के एचबी रोड में दुर्गोत्सव की रौनक के बीच इस बार लेजर लाइट शो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंगीन रोशनी और भव्य विद्युत सज्जा से सजे पूजा पंडाल में शुक्रवार शाम सात बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के साथ ही पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई।
कोकर दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल की सजावट में पारंपरिक धार्मिक माहौल के साथ आधुनिक तकनीक को भी जगह दी है। लेजर लाइट शो के जरिए परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। शाम होते ही रोशनी का नजारा पंडाल की खूबसूरती को और निखार देता है। पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए यह सजावट उत्सव का अतिरिक्त आकर्षण बनी हुई है।
उद्घाटन के दौरान समिति अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने सांसद महुआ माजी का स्वागत किया। मौके पर नीरज शर्मा, सम्राट चटर्जी, सानु सरकार, कृष्णा कुमार, दीपक राय, केके वर्मा, राजेश जसवाल, अजय अग्रवाल, पीएन सिंह, आलोक मित्रा, संजीव विजयवर्गीय, ज्योतिर्मय बसाक, उमेश शंकर राय, सुशील कुमार महतो, रमेश सिंह, पवन सिंघानिया, उत्कर्ष सिंह, रोहित कुमार और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गोपाल डी.जे., रितेश वर्मा, विक्की वर्मा, अवधेश सिंह, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, इंद्रनाथ सिंह, राजेश वर्मा, बसंत कर्मकार, गोपाल सिंह, कृष्णा रजक, अंशु रजक, सोनू कुमार, गोविंद विश्वकर्मा, अमित कुमार, राहुल वर्मा और नीरज तिवारी समेत समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। आयोजन से जुड़ी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह और धीरज सिंह ने दी।

