...और थम गई छठ गीतों की लोकप्रिय आवाज़ 

Sharda sinha death: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात नई दिल्ली में निधन हो गया।  जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के क्रम में रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज बुधवार को बिहार राजकीय सम्मान के साथ बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने निधन की पुष्टि की है। शारदा सिन्हा के निधन पर देश के गणमान्य हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना जताई है। वे 72 वर्ष की थीं। 

छठ पूजा के गीतों को अंतरराष्ट्रीय पहचान गायिका पद्म सम्मान से सम्मानित लोकगायिका शारदा सिन्हा की देन माना जाता है। छठ महापर्व के पहले दिन उनके निधन से प्रशंसकों में गहरा शोक है। शारदा सिन्हा के छठ गीत सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और आज भी महापर्व के दौरान जगह-जगह बजते सुने जा सकते हैं।

By Admin

error: Content is protected !!