रामगढ़: भुरकुंडा के बैरक दो नंबर मैदान में आयोजित ब्लैक डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम और सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा शामिल हुए।अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति ने उनका स्वागत अंग वस्त्र देकर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके उपरांत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की।

फाइनल मैच खेल आकाश इलेवन बनाम फाइटर क्लब भुरकुंडा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइटर क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 168 रन बनाए। जबकि आकाश इलेवन 118 रन पर सिमट गई। फाइटर क्लब भुरकुंडा ने फाइनल मैच में 50 रन से जीत दर्ज कर लिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया। 

मौके पर सचिव पप्पू सिंह, अध्यक्ष किशुन नायक, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, लखन राम, जूलियस मिंज, मिथलेश टुडू, विशाल राजभर, दिलीप भुइयां, रौशन भुइयां,दुर्गा साव, राजेश भुइयां, सुबोध सूबेदार, दीपक, सुभाष, विक्की, किशोर, कैलाश, मिंटू, सुनील कुमार सहित कई अन्य कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!