रामगढ़: युवा फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने बुधवार को पीवीयूएनएल के गर्ल इंपावरमेंट मिशन (GEM) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बच्चियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया औरे निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व  स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल और उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी ने दिव्यानी लिंडा और उनके कोच का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। रेणु सहगल ने कहा कि दिव्यानी की कहानी सभी बालिकाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत से कुछ भी असंभव नहीं।

अवसर पर बच्चियों को संबोधित करते हुए दिव्यानी लिंडा ने कहा कि परिस्थितियां जैसी भी हों, अलग लक्ष्य तय हो और मेहनत करने की लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है। परिश्रम से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना और पढ़ाई के साथ खेल-कूद की गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।  अवसर पर उन्होंने बच्चियों के सवालों के जवाब भी दिए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

बताते चलें कि भारतीय अंडर-17 महिला टीम की डिफेंडर दिव्यानी लिंडा ने अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 और SAFF अंडर-17 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

By Admin

error: Content is protected !!