रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल सौंदा पंचायत में कांग्रेस पार्टी की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी का पंचायत और बूथ कमेटी का गठन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक विनय सिंह, पंचायत अध्यक्ष शंकर कुमार पासवान, उपाध्यक्ष मोहम्मद मासूम, सचिव विजय सोनी, कोषाध्यक्ष अमन डेनिस, उप कोषाध्यक्ष मरियम तिर्की, मीडिया प्रभारी बंटी साव, महामंत्री श्याम बिहारी पासवान चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज के द्वारा फूल माला एवं कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान करके स्वागत किया गया। वहीं कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज ने कहा कि पार्टी का हर एक स्तर पर जुड़े कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सीधे तौर पर संपर्क करें समस्या का समाधान किया जाएगा। आप लोगों की मेहनत ही है कि विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा क्षेत्र में चौमुखी विकास किया जा रहा है।

बड़कागांव विधानसभा के युवा अध्यक्ष जयंत तुरी ने कहा कि युवा विधायक एवं युवा वर्ग मिलकर विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं एवं चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार सक्रिय है।

विधायक प्रतिनिधि अमित साहू ने कहा कि प्रखंड में सभी जाति समुदाय को साथ लेकर चलने का कार्य किया जा रहा है इसलिए हर तबके का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

मौके पर मुख्य रूप सेन्ट्रल सौन्दा पंचायत के मुखिया तिलेश्वर साव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, कोयलांचल विधायक प्रतिनिधि अमित साव, युवा विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी, तेज नारायण राम, कांति देवी, विनीता देवी, चंदा देवी, संगीता देवी, नैना देवी, आकाश कुमार, दीपक पासवान, आरती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!