Four accused arrested in case of firing on businessmanFour accused arrested in case of firing on businessman

अमेरिकन मेड ऑटोमेटिक पिस्टल, गोली, बाईक, बैग बरामद

पतरातू में हुई फायरिंग की घटना में भी एक हथियार समेत गिरफ्तार

रामगढ़। बीते आठ दिसंबर को शहर के बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के निकट ठेकेदार देवांशु साहा के कार पर फायरिंग करने की घटना में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं बीते 6 दिसंबर को पतरातू वीणा टॉकीज के निकट हरदेव कंस्ट्रक्शन की साइट पर फायरिंग के मामले में भी एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।

इस संबंध में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंंस में रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि आठ दिसंबर को विकास नगर निवासी देवांशु साहा को जान से मारने की नीयत से उनके कार पर फायर की गई थी। जिसमें देवांशु घायल हो गये थे। फिलहाल उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। घटना के संबंध रामगढ़ थाना में कांड संख्या 309-22 धारा 385, 357, 307, 120 (4) 34 भादवि  एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Four accused arrested in case of firing on businessmanइस क्रम में छापेमारी अभियान चलाकर चार अभियुक्त गोलू कुमार वर्मा (23 वर्ष) पिता किशोरी वर्मा निवासी थाना चौक रामगढ़, मिलन तुरी (23 वर्ष) पिता-लखन तुरी निवासी गिद्दी वाशरी कॉलोनी गिद्दी, हजारीबाग, ध्रुव उरांव (19 वर्ष) पिता बहादुर उरांव निवासी आराकांटा थाना माण्डू, रामगढ़ और सुरज साव (21 वर्ष) पिता बिनोद साव निवासी दिगवार थाना-माण्डू जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मेड इन यूएसए 7.65 ऑटो पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच गोली, एक बाइक, सात मोबाइल और एक पिठ्ठू बैग बरामद किया है।

एसपी पीयूष पांडेय ने पतरातू में हुई फायरिंग की घटना के संबंध में बताया कि पतरातु थाना में दर्ज कांड स०-222 / 22 दिनांक 0612-22 धारा-386/387/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। इस घटना में पाण्डेय गिरोह के सदस्य गुड्डू राजवंशी उर्फ किष्टो (27 वर्ष) पिता स्व. राम स्वरूप राजवंशी, शहीद चौक पतरातु थाना पतरातु जिला-रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटर साईकिल को बरामद कर जब्त किया गया है।

एसपी ने कहा कि रंगदारी को लेकर इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंध पांडेय गिरोह से है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

रामगढ़ थाना कांड संख्या 309 / 22 के छापेमारी अभियान में पुअनि रघुनाथ सिंह, रामगढ़ थाना, पुअनि सोनु कुमार, रजरप्पा थाना, पुअनि शशि प्रकाश, रामगढ़ थाना, पुअनि अफजल अंसारी यातायात थाना रामगढ़, पुअनि प्यारे हसन, रामगढ़ थाना और रामगढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। 

पतरातू थाना कांड संंख्या -222 / 22 छापेमारी दल में पुअनि गौतम कुमार थाना प्रभारी पतरातु, पुअनि अमित कुमार पतरातु थाना,  पुअनि सोनु कुमार साहू पतरातु याना, मयंक प्रसाद भुरकुण्डा ओपी सदलबल शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!