रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने सोमवार को विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। जिसे झारखंड विधानसभा से स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही राज्य के सियासी गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। कई तरह के कयास लग रहे हैं। आनेवाले समय में कुछ बड़ी राजनैतिक गतिविधियां होने की संभावना जताई जा रही है।

चर्चाओं के बीच एक कयास यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छह समन देने के बावजूद पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होने पर ईडी अब सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती है। कयास लगाये जा रहे हैं कि यदि विपरीत परिस्थिति बनती है तो मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को राज्य की कमान थमाने का प्रयास हो सकता है। उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर गांडेय सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा की सदस्यता दिलाने का प्रयास किया जा सकता है।

बताते चलें कि गांडेय में झामुमो का जनाधार मजबूत माना जाता रहा है। वर्ष 2019 में सरफराज अहमद ने झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

By Admin

error: Content is protected !!