सभी के प्रयास से प्रदूषण मुक्त होगी हरमू नदीं : धर्मेंद्र तिवारी
रांंची: गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा आरती और नदी पूजन कार्यक्रम हरमू नदी और स्वर्णरेखा नदी के संगम स्थल पर स्थित महादेव मंदिर, चुटिया में आयोजित किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए। मौके पर विधिवत नदी पूजन कर आरती की गई।
इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने कहा कि नदी तो बरसात के चार महीने में खुद साफ हो जाती है, बाकी के आठ महीनों में लोग इसे लगातार गंदा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हरमू नदी कभी रांची शहर की जीवन रेखा थी, किन्तु अब यह शहर का दुर्भाग्य बनकर रह गई है। हरमू नदी के प्रदूषित होने में राज्य सरकार, रांची नगर निगम, नगर विकास विभाग के साथ हम जनता भी बराबर के दोषी हैं।
उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम, नगर विकास विभाग और जल संसाधन विभाग आपसी समन्वय से नदी का कायाकल्प करे और प्रदूषण से मुक्त करे। जनप्रतिनिधियों को भी इस नेक काम में स्वतः आगे आना चाहिए। राज्य सरकार को नदियों के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रदूषण मुक्त हेतु स्पष्ट नीति बनानी चाहिए और उसे कठोरता से लागू करना चाहिए।
गंगा आरती में भाग लेने वालों में छत्रधारी महतो, गौतम देब, मनोज महतो, सत्येंद्र रजक, नंदकिशोर साहू, अश्वनी कुमार, राजदीप किशोर, जितेंद्र कुमार, राजेश प्रसाद, गणेश प्रजापति, मनोज कुमार, आरपी सिंह, जयकुमार, बिरसा पाहन, किरण तिवारी, श्री बाजेंद्र दुबे जी, आदित्य राज दुबे, नारायण पांडे, श्रीमती पूनम तिवारी शौर्य तिवारी, यति,ममता, मुकेश सिंह आदि शामिल थे।