गिद्दी (हजारीबाग): जन्माष्टमी के अवसर पर रेलीगढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम श्री कृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। जन्मोत्सव में गिद्दी पुलिस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरूष और बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों और गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गिद्दी थाना के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बाल विवाह, डायन प्रथा, मादक पदार्थ, दहेज प्रथा, मॉब लिंचिंग, मानव तस्करी के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस सहायता पाने के लिए डायल 100, साइबर क्राइम की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 और मोबाइल गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल की उपयोगिता की जानकारी दी गई।
