मांडर (रांची): सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मलती के तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर 2026 को चेहल्लुम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मलती स्थित कर्बला मैदान, दुमदुमिया टोंगरी में होगा। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कमेटी के पदाधिकारियों और संरक्षकों की देखरेख में आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बार के आयोजन में पारंपरिक खेल और कला का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेगा। इसमें लाठी, भाला और तलवारबाजी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

कमेटी ने सभी से आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की है। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया गया है। आयोजन समिति में अध्यक्ष जुमाउद्दीन अंसारी, महासचिव इम्तियाज अंसारी, सचिव एवं सरपंच मासुक अली, कोषाध्यक्ष आलमगीर अंसारी और सदर शगीर अंसारी शामिल हैं। संरक्षक के रूप में हुसन अंसारी सहित अन्य सदस्य तैयारियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

By Admin