रांची: धुर्वा डैम में रविवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। जिससे गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान जगन्नाथपुर खटाल निवासी 24 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह युवती ने धुर्वा डैम में लगा दी। राहगीरों ने आनन-फानन इसकी सूचना धुर्वा थाना को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामदगी के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद डैम से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

