कोडरमा: बाल तस्करी, बाल विवाह और लैंगिक विषमता के खिलाफ़ संस्था समर्पण एवं टीडीएच फाउंडेशन की ओर से कुशहाना खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बेंदी, जरगा, ढोढाकोला, ढाब एवं बंगाखलार के सीनियर एवं जूनियर मिलाकर कुल 8 टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू पंचायत समिति सदस्य कलीम अंसारी शिक्षक विनोद कुमार, परियोजना समन्वयक नवीन कुमार, जिला समन्वयक शंकर लाल राणा, प्रखंड समन्वयक सचिन कुमार मनीषा कुमारी सुनीता कुमारी, वार्ड सदस्य गुड़िया कुमारी, मैरियन सोरेन, विमला देवी आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संस्था सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि माइका माइंस क्षेत्र की बच्चियां अब विभिन्न खेलों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों से जुड़ रही हैं और अच्छा प्रदर्शन कर अपनी अभिव्यक्ति को उड़ान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हो, फुटबॉल हो या फिर कबड्डी, सभी खेलों में बालिकाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है जो जिला के लिए एक शुभ संकेत है।

पंचायत समिति सदस्य कलीम अंसारी ने कहा कि समर्पण के माध्यम से बालिकाओं के लिए इस तरह का अवसर मिलना और अलग अलग समाजिक विषयों पर प्रशिक्षित कराना अपने आप में बड़ा ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गतिविधियों से अब हमारे पंचायत की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। परिवारों में लैंगिक भेदभाव जो होता था, वह भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।

बताते चलें कि इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से 29 तारीख को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कबड्डी कोच सोनाली कुमारी, निलेश कुमार, मनीष मेहता, वीणा कुमारी, उमेश कुमार, योगेश कुमार, मंगल देव रजक, प्रभाकर कुमार, मनीष कुमार लहरी, राजेश कुमार, क्रांति कुमारी, प्रीति गुड़िया मुर्मू, अंजू कुमारी, गुड़िया देवी, आशा देवी, पूनम देवी, करीना कुमारी, द्रोपदी देवी, संतोषी देवी सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!