खूंटी: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने लोडेड रिवाल्वर और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है। गिरफ्तार संजय तोपनो उर्फ संजू तोपनो उर्फ सनातन तोपनो उर्फ मोटा खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमटिमडा का रहनेवाला है। उसपर खूंटी, जरियागढ़, कर्रा, तोरपा, कामडारा और टेबो थाना में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज है।

गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई संगठन के सदस्य लेवी के मकसद से जरियागढ़ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्वा में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा गश्ती दल के साथ छापामारी कर एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। जिसकी पहचान संजय तोपनो के रूप में हुई।तलाशी के क्रम में उसके पास से पीएलएफआई का दो पर्चा, 04 जिंदा कारतूस लोड रिवाल्वर और दो मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में जरियागढ़ थाना में कांड संख्या- 22/24 दिनांक- 24.05.2025 धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट एवं 17 C.L.A के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी अभियान मेंअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा खिस्तोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक तोरपा अशोक कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी आदित्य कुमार, पुअनि गोपाल कुमार, सअनि तारकेश्वर साह गोंड सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!