गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
उरीमारी (हजारीबाग): शारदीय दुर्गा पूजा के समापन पर बुधवार को उरीमारी में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। पूजा समिति एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर माता की प्रतिमा का विसर्जन उरीमारी हेसाबेड़ा तालाब में विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। पूरी यात्रा के दौरान “जय माता दी और जय मां दुर्गा” के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंजमान रहा।
विसर्जन के अवसर पर मुख्य रूप से पूजा समिति के सचिव सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, महावीर साव, गणेश राम, लालो महतो, दशाराम हेम्ब्रोम, सुखदेव सोरेन, रतन पवारिया, प्रभु किस्कू, अजय किस्कू, प्रेम बेसरा, मिथुन हेम्ब्रोम, बहादुर मांझी, वाल्मीकि यादव, शिव राज कुमार बेदिया, सिगू मांझी, सुष्मिता कुमारी, खुशी कुमारी, सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुशीला कुमारी, फूलमती किस्कू, सुरेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

