कोडरमा: मुखिया शिव शंकर राय, समुदाय और समर्पण की ओर से बंगाखलार के झंडा चौक पर पंचायत स्तरीय सहभागी शिक्षण कार्रवाई सह विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांति प्रिया, समाजसेवी सुबोध यादव, संजय पासवान, संस्था सचिव इंद्रमणि साहू, मुखिया शिव शंकर राय, उप मुखिया बतीसिया देवी, पसस रनिया देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पीएलए बैठक और कुपोषण को दूर करने की बैठक का डेमो किया गया। साथ ही तिलकुट, चूड़ा गुड़ वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में समुदाय की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लेने की बात कही और ग्राम सभा में समुदाय सहित युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
वहीं जिप सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि ग्राम सभा की मजबूती ही विकास और लोकतंत्र की असली नींव है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत आज भी विकास से वंचित है। इसके लिए हम सभी को आगे आने की जरुरत है।
मुखिया शिव शंकर राय ने कहा कि हम समर्पण के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं। हमारे पञ्चायत के मुद्दे हाई लाइट हुए हैं। हम अपने मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हमलोग सही निर्णय लेने वाले हैं।
कार्यक्रम में शंकरलाल राणा, विमला देवी, पिंकी देवी, बबिता कुमारी, पूनम देवी, मनीषा कुमारी, सचिन कुमार, उमेश कुमार, वीणा राज, प्रभाकर कुमार, मंगल देव रजक, सुलेखा कुमारी, गायत्री कुमारी, बाल पंचायत की मुखिया रूपा कुमारी, पूजा, काजल, गुलशन कुमार, आशा देवी, फूलमती देवी, प्रीति गुड़िया मुर्मू, सुष्मिता, गीता हेमरोम सहित करीब 300 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करीना कुमारी ने किया।