हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव के तहत दारू प्रखंड अंतर्गत रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ रविवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया। टूर्नामेंट में कुल 19 टीमों ने भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाश पति सिंह, दारू मंडल महा मंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, दारू मंडल उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंत्री विवेक कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशुन प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास यादव, रंजनीकांत चौधरी, परमेश्वर यादव, महेंद्र राम प्रसाद, आलोक राज, सुधीर कुमार, गोपाल प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा खेल प्रभारी लोकसभा बंटी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग विधानसभा किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि सदर पूर्वी कृष्णा मेहता, सांसद प्रतिनिधि नगर पश्चिमी लब्बू गुप्ता, विशेषांक वर्मा, सांसद प्रतिनिधि टाटीझरिया संतोष मंडल तथा जिला परिषद सदस्या दारू गीता देवी की भी उपस्थिति रही।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ रामदेव खरिका मैदान में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन को लेकर स्थानीय खेलप्रेमियों में भी काफी उत्साह देखा गया।

By Admin

error: Content is protected !!