मांडू (रामगढ़): थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा रोड स्थित बाजार टांड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मांडू निवासी कृष्ण कुमार भुइयां, पिता रामचंद्र भुइयां, अपनी मोटरसाइकिल (JH 24 6087) से बलसगरा में प्रसाद पहुंचाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार टांड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!