रांची : विधानसभा में सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े। जबकि भाजपा के विधायकों ने विधानसभा सत्र से वाक आउट कर दिया। इससे पूर्व सरकार में शामिल विधायकों को बस पर सर्किट हाउस से विधानसभा लाया गया। इस दौरान भाजपा के विधायकों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर विश्वास मत हासिल करने के बाद अब सभी विधायकोंं को अपने क्षेत्र जाएंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर विपक्ष पर टिप्पणी की है। सरकार गिराने के लिए विधायकों के खरीद-फरोख्त की साजिश की बात कही है। विश्वास मत हासिल करने के उपरांत ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है कि -जीते हैं शान से, विपक्ष जलता है हमारे काम से। वहीं भाजपा राज्य सरकार को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं होने की बात कह रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार जनता का विश्वास खोकर उन विधायकों का विश्वास ले रही है जिसपर उसे खुद ही विश्वास नहीं है।  उन्होंने सत्र को लेकर  कहा कि राज्य में सुखाड़,  महिलाओं पर बढ़ते अपराध, स्थानीय नीति पर चर्चा की उम्मीद थी। सत्र पर खोदा पहाड़ निकली चुहिया कहावत फिट बैठ रही है।

By Admin

error: Content is protected !!