गिरीडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनीडीह सरिया में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक अरुण कुमार कुशवाहा, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, सहायक अध्यापक बाबूलाल महतो, शंकर पासवान, बालेश्वर टुडू, मुकेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!