नीतीश भारती

मनिका (लातेहार): भारतीय जनता पार्टी के मनिका मंडल कार्यालय में सोमवार को अभिनंदन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रजत प्रसाद के आवास स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही लातेहार जिला अध्यक्ष बंसी यादव, पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी और लातेहार के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पंकज सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

By Admin

error: Content is protected !!