होली के गीतों के बीच जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल
रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक होली गीतों के बीच नाचते-झूमते एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं एक साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाया।
अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि होली रंग और उमंग का त्योहार है। यह कार्यक्रम त्योहार की खुशियां एक दूसरे से साझा करने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर है।
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, राजू कुशवाहा, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, योगेश दांगी, अशोक कुमार सोनी, प्रवीण कुमार सोनू, संतोष कुमार शर्मा, धीरज कुमार साहू, रंजीत पांडेय, प्रो. खिरोधर साहु, सहदेव ठाकुर, शंकर करमाली, विजय ओझा, मनोज महतो, मनोज गिरि, बबलु साव, अर्जुन कुमार वर्मा, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, धीरेंद्र साव सहित जिला और मंडल के कई कार्यकर्ता और सांसद प्रतिनिधि शामिल रहे।