उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के उरीमारी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव का 19वां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित अनिल पांडेय के द्वारा पूजा-पाठ और हवन किया गया। जिसमें स्व. निर्मल कुमार यादव के पोते आयुष कुमार और अनिरुद्ध कुमार बैठे थे। पूजा के उपरांत स्व. निर्मल कुमार यादव के छोटे भाई गोपाल यादव और यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पुत्र राजू यादव ने स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की।
मौके पर मुख्य रूप से एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, यूनियन के रिजनल सचिव कुमार महेश सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, झामुमो के केन्द्रीय सचिव संजीव बेदिया सहित कई लोगों ने भी स्व. निर्मल कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
शहादत दिवस समारोह में अतिथियों ने कहा कि स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने मजदूरों के हित में हमेशा कार्य किया। वह मजदूरों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे। उनके पदचिन्हों चलते हुए उनके छोटे पुत्र राजू यादव मजदूर के हित में सार्थक कार्य कर रहे हैं।
मौके पर मुख्य रूप से बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, सयाल परियोजना पदाधिकारी शम्भू शरण सिंह, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी सत्येंद्र सत्यार्थी, जीवनधारा- सौन्दा डी- हेंदेगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, मुखिया संघ सचिव बड़कागांव वासुदेव यादव, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया, सोनाराम मांझी, गोपाल यादव, बंशीधर गोप, दसई मांझी, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, अशोक शर्मा, वासुदेव प्रसाद, देवेंद्र सिंह, गणेश राम, डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, रघुपति यादव, दिलीप प्रसाद, खजांची राम, संजय करमाली, दीपक विश्वकर्मा, संतोष यादव, संजय शर्मा, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, दशाराम हेम्ब्रोम, राजेंद्र प्रसाद यादव, टहल गोप, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, मो. अली खां, कंचन मांझी, लालो महतो, कृष्णा सोरेन, राजकुमार सिंह, संजय कुमार यादव, दीपक यादव, शनिचर मांझी, मुनीश मांझी, शांति देवी, सुखलाल मांझी, सूरज देव चौहान, अजय कुमार, पीके सेनगुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार, कौलेश्वर सोरेन, जतरू बेसरा, दीपक करमाली, नंदकिशोर बेदिया, नरेश बेदिया, सरोज यादव, रंजीत करमाली, विनय चौहान, अशोक यादव, चंदू जायसवाल, महेश करमाली, कजरू उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।