रामगढ़: भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन बीती रात हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने विधिवत पूजा कर पारंपरिक रूप से होलिका का प्रतीकात्मक दहन किया। आग की ऊंची लपटों को देख बच्चे खासे उत्साहित दिखे। अवसर पर जगह-जगह लोग देर रात तक फगुआ गीतों पर नाचते-झूमते भी रहे। रंगों का त्योहार होली कल बुधवार को मनाई जाएगी। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

सौन्दा ‘डी’ पंचायत के एकता क्लब के तत्वावधान में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात 12 बजे के बाद पूजा-अर्चना कर प्रतिकात्मक रूप से होलिका दहन किया। इसके साथ ही गुलाल-अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।  मौके पर प्रमोद महतो, संतोष शर्मा, गुड्डू झा, संजय भारती, जितेन्द्र यादव, रविन्द्र कुमार, जुगेश्वर यादव, पप्पू गुप्ता, विरेन्द्र महतो, कमलेश गुप्ता, प्रमोद राय, जितेन्द्र मित्री, राजेश कुमार, शमशेर, अंकित झा, कृष कुमार झा, विनय कुमार, कन्हैया कुमार, अमन कुमार, रौशन कुमार, सौरभ यादव, नित्यम राज सहित कई महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे।

भुरकुंडा के ठिकेदारी कंपाउंड में होलिका दहन

भुरकुंडा के ठिकेदारी कंपाउंड में पंडित राजीव पाठक ने पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया। मौके पर योगेंद्र पाठक, सरयू सिंह, विनय सिंह चौहान, छोटू सिंह, जयराम सिंह,  मनोज सिंह, संतोष सिंह, दिलीप सिंह, प्रेम सिन्हा, धनंजय तिवारी, बंशीधर पाण्डेय, मुकेश पांडेय, राहुल सिंह, अमर सिंह, सुनील सिंह, सहदेव सिन्हा, अमर सिंह, प्रमेशवर प्रसाद, उदय सिंह, सुनील सिंह, दीपक सिंह, आनंद प्रसाद, विरेंद्र सिंह सहित कई मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!